बरेली: 20 साल से फरार 12 इनामी बदमाशों को नहीं खोज पाई पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली। कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। यह कहावत जिले के 12 बदमाशों ने फेल कर दी है। यह बदमाश जिले में लूट, डकैती, जानलेवा हमले समेत अन्य अपराधों में शामिल थे और पुलिस ने उन पर रिपोर्ट भी दर्ज की। लेकिन कोई 20, कोई 18, कोई 17 साल से अधिक …

बरेली, अमृत विचार। बरेली। कानून के हाथ बहुत लंबे होते है। यह कहावत जिले के 12 बदमाशों ने फेल कर दी है। यह बदमाश जिले में लूट, डकैती, जानलेवा हमले समेत अन्य अपराधों में शामिल थे और पुलिस ने उन पर रिपोर्ट भी दर्ज की। लेकिन कोई 20, कोई 18, कोई 17 साल से अधिक समय से फरार है, लेकिन पुलिस उनका पता अब तक नहीं लगा पाई है।

ऐसे में अंदेशा यह है इनमें से कुछ दूसरे प्रदेशों में जाकर नाम और पहचान बदलकर रह रहे है तो कुछ बदमाश नेपाल में जाकर रह सकते है। इन 12 बदमाशों पर 5 हजार से लेकर 25 हजार तक का इनाम घोषित है। कुछ समय पहले तो एटीएस की टीमें ऐसे बदमाशों की गिरफ्तारी गैर जनपदों से करती थी, लेकिन लंबा समय बीत जाने के बाद अब एसटीएफ की टीमें में भी इन बदमाशों को पकड़ने का प्रयास नहीं कर रही है। ऐसे में यह बदमाश जहां भी होंगे वहां पर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहें होंगे।

कई बदमाशों के पुलिस के पास नहीं है फोटो
जिले से फरार चल रहे 12 बदमाशों के फोटो भी पुलिस के पास नहीं है। बताया जाता है कुछ लोगों के पुराने फोटो है। जिनसे अब उनकी पहचान नहीं हो सकती। ऐसे में पुलिस इन बदमाशों को कैसे तलाश कर पाएगी यह बात पुलिस की समझ से भी परे है।

परिवार से भी नहीं होती बातचीत
पुलिस सूत्रों की माने तो यह फरार बदमाश अपने परिजनों से भी बातचीत नहीं करते है। अगर वह उनसे बात कर रहे होते है। पुलिस ने उन्हें सर्विलांस के माध्यम से तलाश कर लेती। लेकिन पुलिस और एसटीएफ भी इनसे हार मान गई है।

यह बदमाश है फरार

  • मऊ जिले का रहने वाला रविंद्र कुमार पुत्र श्यामलाल कोतवाली में दर्ज मामले हुए 2009 के एक मामले में वांछित है उस पर 15000 का इनाम है।
  • कोतवाली के चिड़िया मारन का रहने वाला अनिल उर्फ डिंपल 2003 से कोतवाली में दर्ज मामले में वांछित है। उस पर 15000 का इनाम है।
  • रामपुर के टांडा का रहने वाला मनोज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह कोतवाली में दर्ज 2008 के एक मामले में वांछित है। उस पर 25000 का इनाम है।
  • बिथरी चैनपुर का रहने वाला सोहराब पुत्र मेहताब कोतवाली में दर्ज 2005 में एक मामले में वांछित है। उस पर 25000 का इनाम है।
  • कैंट के इफको कॉलोनी निवासी लाडली देवी पुत्री रामचंद्र 2018 के एक मामले में वांछित है। उस पर 10000 का इनाम है।
  • सीबीगंज का सत्य प्रकाश पुत्र सियाराम सुभाष नगर में दर्ज 2007 के एक मामले में वांछित है। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम है।
  • रामपुर के कोतवाली स्थित गप्पी गली का रहने वाला कमर अली पुत्र वली मोहम्मद बारादरी में दर्ज एक मामले में वांछित है। उस पर 25000 का इनाम है।
  • उन्नाव का रहने वाला सुल्तान पुत्र बर्फ बारादरी में दर्ज 2017 के मामले में वांछित है। उस पर 10000 का इनाम है।
  • बरेली के बहेड़ी निवासी अब्दुल मुस्तफा बहेड़ी में दर्ज 2010 के मामले में वांछित है। उस पर 15000 का इनाम है
  • अलीगंज का रहने वाला बाबू जाटव पुत्र भजनलाल 2002 के एक मामले में वांछित है उस पर 5000 का इनाम है।
  • आंवला का रहने वाला ओमकार उर्फ राजू सिरौली में दर्ज 2014 के मामले में वांछित है। उस पर 20000 का इनाम है।
  • फर्रुखाबाद का रहने वाला सतीश पुत्र मनोहर सिंह भोजीपुरा के मामले में वांछित है। उस पर ढाई हजार रुपये का ही इनाम है।

यह भी पढ़ें- बरेली: ट्रेनों में लूटपाट करने वाला एक गिरफ्तार, तीन फरार

संबंधित समाचार