कानपुर हिंसा: आरोपी हाजी वसी का बेटा गिरफ्तार, पूछताछ में बताई कई बातें
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने क्राउड फंडिंग के अभियुक्त बिल्डर हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को एसआईटी ने जेल भेज दिया है। सूत्रों के …
कानपुर। यूपी के कानपुर जिले में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क इलाके में हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने क्राउड फंडिंग के अभियुक्त बिल्डर हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया है। अब्दुल रहमान को एसआईटी ने जेल भेज दिया है।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ के समय रहमान ने SIT के सामने हिंसा से जुड़ी कई बातें उगली हैं। पूछताछ को देखते हुए रविवार देर रात तक पुलिस ने कई और ठिकानों पर छापेमारी की। आरोपी बिल्डर वसी अभी भी फरार चल रहा है।
बता दें कि दो दिन पहले ही एसआईटी ने रहमान को पूछतछ के लिए हिरासत में लिया था। जिसके बाद अब उसकी गिरफ्तारी भी हो गई है।
क्राउडफंडिंग के अन्य आरोपी बिरयानी दुकान के मालिक मुख्तार बाबा के परिवारीजनों पर SIT टीम का शिकंजा कसता दिख रहा है।
गौरतलब है कि कानपुर हिंसा के मामले की जांच कर रही SIT लगातार गिरफ्तारियां कर रही है। अब तक की जांच में पता चला है कि हिंसा एक प्लानिंग के तहत की गई थी। पत्थरबाजों को 500 से 1000 रुपये की फंडिंग की गई थी।
फंडिंग का आरोप मुख्तार बाबा और बिल्डर हाजी वसी पर लगा है।
पढ़ें-बरेली: एसडीएम ने ईओ को दोषी माना, नगर मजिस्ट्रेट की जांच में दोषमुक्त
