बहराइच: तड़के दुकान और ढाबली में लगी आग, लाखों का नुकसान
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में सोमवार तड़के एक दुकान में आग लग गई। आग बुझाने का जब तक ग्रामीण प्रयास करते, तब तक लपटों ने दूसरे दुकान को भी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव निवासी …
बहराइच। खैरीघाट थाना क्षेत्र के रामपुर बाजार में सोमवार तड़के एक दुकान में आग लग गई। आग बुझाने का जब तक ग्रामीण प्रयास करते, तब तक लपटों ने दूसरे दुकान को भी आगोश में ले लिया। अग्निकांड में डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर धोबियाहार गांव निवासी मोहर्रम अली पुत्र मुस्तफा बाजार में दुकान का संचालन करते हैं।सोमवार सुबह पांच बजे दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। दुकान में बीसी का 35 हजार नकदी, फ्रिज, अंडा, मुर्गी और पेय पदार्थ जल गया।

लपटों ने पड़ोसी रफीक पुत्र अशफाक की दुकान को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। दुकान और फूस की ढाबली में डेढ़ लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। राजस्व कर्मियों ने मौके का मुआयना कर रिपोर्ट तहसील को भेज दी है।
पढ़ें-बहराइच: आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत, मवेशी की भी जान गई
