अमेरिका में बंदूकधारी ने की दो लोगों की हत्या, तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार घायल
वाशिंगटन। अमेरिका के डलास फोर्ट वर्थ क्षेत्र में घर में आत्महत्या करने से पहले एक बंदूकधारी ने दो लोगों को मार दिया और तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों को घायल कर दिया। खलीज टाइम्स ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना हाल्टम शहर के पास हुई तथा घायल लोग …
वाशिंगटन। अमेरिका के डलास फोर्ट वर्थ क्षेत्र में घर में आत्महत्या करने से पहले एक बंदूकधारी ने दो लोगों को मार दिया और तीन पुलिस अधिकारियों सहित चार लोगों को घायल कर दिया। खलीज टाइम्स ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि यह घटना हाल्टम शहर के पास हुई तथा घायल लोग खतरे से बाहर है। एक व्यक्ति घर के अंदर मृत मिला जबकि दूसरा बाहर मिला। एक अन्य वृद्ध महिला ने जिसने 911 पर फोन किया जिसकी पहचान नहीं हुई है उस पर भी हमला किया गया।
उन्होंने कहा कि एक पड़ोसी के घर से बनाये गये वीडियो में दिखाया गया है कि तीन अधिकारी वहां आ रहे थे तभी बूंदकधारी ने गोलीबारी कर दी जिससे तीनों अधिकारी घायल हो गये। अधिकारियों ने वापस गोली चलाई तो वह पिछले दरवाजे से भाग गया। बंदूकधारी की पहचान 28 वर्षीय एडवर्ड फ्रेयमैन के रुप में हुई है जिसने खुद को गोली मार ली। पुलिस ने कहा कि बंदूकधारी और दोनों मृतक एक दूसरे को जानते थे लेकिन उनके रिश्तों के बारे में अभी पता नहीं चला है।
ये भी पढ़ें : अमेरिका : पुलिस गोलीबारी में मारे गए अश्वेत जेयलैंड वॉकर के पास नहीं था कोई हथियार
