उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जिन छात्रों ने उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक की परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। बता दें ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने आंसर-की रिलीज की है। वे कैंडिडेट्स जो इस …

जिन छात्रों ने उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक की परीक्षा दी थी उनके लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल उत्तर प्रदेश ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन फॉर पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की जारी कर दी गई है। बता दें ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन काउंसिल, उत्तर प्रदेश ने आंसर-की रिलीज की है। वे कैंडिडेट्स जो इस बार की यूपीजेईई परीक्षा में बैठे हों, वे ऑफिशियल वेबसाइट से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसा करने के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, यूपी की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है – jeecup.admissions.nic.in बता दें कि जेईईसीयूपी (पॉलिटेक्निक) – 2022 ऑनलाइन सीबीटी आधारित परीक्षा का आयोजन 27 जून से 30 जून 2022 के बीच किया गया था। इसी परीक्षा की आंसर-की अब जारी हुई है।

आंसर-की ऐसे करें डाउनलोड

  • आंसर-की डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं यानी jeecup.nic.in पर.
  • यहां होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें जिस पर Question and Answer Challenge Online Examination UPJEE-2022 लिखा हो। इतना करते ही एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अब अपना रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे जो भी क्रेडेंशियल्स मांगे जा रहे हों वे डालें और एंटर करें।
  • इतना करते ही यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की आंसर-की आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएगी. यहां से आंसर-की चेक करें, डाउनलोड करें और चाहें तो एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
  • बता दें कि यूपीजेईई उत्तर प्रदेश के सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक कॉलेजों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए एक राज्य स्तरीय परीक्षा है।
  • इस आंसर-की पर ऑफिशियल वेबसाइट से ही आपत्ति भी की जा सकती है।

ये भी पढ़ें- अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, नौसेना ने की भर्ती शुरू 

 

संबंधित समाचार