बहराइच: दंपती हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, एक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कोतवाली देहात के बहादुरपुर गांव निवासी दंपती की 14 जून को रात में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार एक …

बहराइच। कोतवाली देहात के बहादुरपुर गांव निवासी दंपती की 14 जून को रात में फावड़े से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि फरार एक हत्यारोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है।

कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर गांव निवासी अब्दुल गनी अपनी पत्नी चुनमुनिया के साथ गांव में बने फॉर्म हाउस में रहते थे। 14 जून को रात में दंपती की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने मौके का मुआयना कर तीन टीम को खुलासा के लिए लगाया था।

सोमवार को पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने डबल हत्याकांड का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि गांव में चक रोड पटवाने को लेकर अब्दुल गनी और तैनूर हुसैन आदि से विवाद चल रहा था। चक रोड पटान में तैमूर की डेढ़ बीघा जमीन जा रही थी। ऐसे में आरोपियों ने मृतक से दो दिन का समय लिया। इसी समय में सभी ने हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सर्विलांस और एसओजी टीम ने मोबाइल वार्ता और पूछताछ के द्वारा घटना का खुलासा किया। कोतवाल देहात सतेंद्र बहादुर सिंह, एसओजी प्रभारी अनुज त्रिपाठी, उप निरीक्षक सुरेंद्र बौद्ध, अनिल कुमार यादव की टीम ने खुलासा किया। पुलिस ने तैनूर पुत्र अब्दुल हसन और सोनू उर्फ समीर पुत्र जैनुल हसन निवासी बहादुरपुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि गांव निवासी फरार अभियुक्त रजऊ उर्फ शाहनूर पुत्र जैनुल हसन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

तीसरे प्रयास में भी नहीं पटा चक रोड

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतक अब्दुल गनी द्वारा जून माह के शुरुआत में जमीन पटवाने का प्रयास किया और आठ दिन का समय तैनूर आदि ने लिया।आठ दिन पूरा होने पर पुनः दो दिन का समय लिया गया। इसी समय में सभी ने हत्या कर दी। टीम को 25 हजार का इनाम पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने डबल मर्डर के खुलासा के लिए पुलिस टीम की सराहना की। साथ ही पुलिस टीम को 25 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।

पढ़ें-रायबरेली: हिरण के बच्चे को कुत्तों ने नोंच कर मार डाला

संबंधित समाचार