नैनीताल में खाई में गिरी तेज रफ्तार कार, यूपी के बिजनौर निवासी चार युवक घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल से हल्द्वानी जा रहे बिजनौर के युवाओं की तेज रफ्तार कार हल्द्वानी मार्ग में नैना गांव के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को बीडी पांडे …

नैनीताल, अमृत विचार। नैनीताल से हल्द्वानी जा रहे बिजनौर के युवाओं की तेज रफ्तार कार हल्द्वानी मार्ग में नैना गांव के समीप गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार सवार चार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से दो युवकों को हल्द्वानी रेफर कर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर नगीना बिजनौर निवासी आतिफ नैनीताल से कार संख्या यूपी-20-सीए-8401 से नैनीताल से हल्द्वानी की ओर जा रहे थे। कार में नगीना बिजनौर निवासी आदिल, कल्लू और डिगर भी सवार थे। नैना गांव के पास तेज रफ्तार होने से कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई।
बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. अजहर ने बताया कि कल्लू और आदिल के सिर में अधिक चोट की वजह से सीटी स्कैन और बेहतर उपचार के लिए हल्द्वानी रेफर किया गया है।

संबंधित समाचार