संभल : पुलिस ने दो जिला बदर समेत तीन को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो जिला बदर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने तमंचा व चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया। कोतवाली पुलिस सोमवार की सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पावर हाउस में कुछ …

चन्दौसी (संभल), अमृत विचार। चेकिंग के दौरान पुलिस ने दो जिला बदर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों से पुलिस ने तमंचा व चाकू बरामद किया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

कोतवाली पुलिस सोमवार की सुबह चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान उन्हें पावर हाउस में कुछ अपराधियों के होने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और तीनों अपराधियों को पकड़कर कोतवाली ले आए। पूछताछ के दौरान सोनू पुत्र शब्बीर, दूसरे ने दानिश पुत्र अफसार व तीसरे ने अपना नाम शोएब पुत्र मुश्ताक हुसैन निवासीगण मोहल्ला कुरैशियान बताया। इसमें सोनू व दानिश को विरुद्ध पुलिस जिला बदर की कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी जनपद की सीमा में सक्रिय बने हुए थे। जबकि शोएब के खिलाफ गुड़ा एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है।

पुलिस ने दानिश से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस, सोनू से एक देशी तमंचा व एक कारतूस तथा शोएब से एक चाकू बरामद किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजा है। टीम में प्रभारी निरीक्षक के अलावा उप निरीक्षक राकेश कुमार, कांस्टेबिल धीरज कुमार, सत्यपाल सिंह, नितेंद्र कुमार, मोहित गौतम शामिल रहे।

ये भी पढ़ें : संभल: अकबरपुर चित्तौरी में घर के ताले तोड़कर 11 लाख की चोरी

संबंधित समाचार