प्रयागराज : नमाज के बाद हिंसा का एक और आरोपी गिरफ्तार, पेशी के बाद भेजा गया जेल
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया। बताते चलें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की …
प्रयागराज, अमृत विचार। प्रयागराज के अटाला में जुमे की नमाज के बाद हुई हिंसा के एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद उसे सोमवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद न्यायिक हिरासत में नैनी जेल भेज दिया गया।
बताते चलें कि भाजपा की निलंबित प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जुमे की नमाज के बाद अटाला में बड़ा बवाल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने एक और उपद्रवी इमरान अंसारी काे गिरफ्तार किया है। अभियुक्त की पहचान पोस्टर के जरिए हुई, जिसके बाद करेली पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोचा।
पुलिस ने बताया कि इमरान अंसारी करेली थाना क्षेत्र के गौस नगर वेल्डिंग चौराहा मोहल्ले का रहने वाला है। वह वेल्डिंग की दुकान पर काम करता था। पूछताछ में पुलिस को पता चला कि इमरान के मोबाइल पर नौ जून को एक मैसेज आया था, जिसमें अटाला इलाके में पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करने की बात कही थी। उसी मैसेज को पढ़ने के बाद इमरान 10 जून को अटाला पहुंच गया।
पुलिस का कहना है कि जुुमे की नमाज के बाद जब अटाला में पथराव और तोड़फोड़ होने लगी तो भीड़ में शामिल होकर इमरान ने भी ईंट-पत्थर चलाया और तोड़फोड़ किया। यह बात उसने स्वीकार की है।
यह भी पढ़ें –प्रयागराज : एआईएमआईए के जिलाध्यक्ष के घर पर नोटिस चस्पा,12 जुलाई तक देना होगा जवाब
