लखनऊ : स्पेशल टास्क ने तस्करों के पास से बरामद किया 1.45 कुन्तल गांजा
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला तस्कर को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1.45 कुन्तल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी सुलेमान ने पूछताछ पर बताया कि उसने ट्रक में गांजा को छिपाकर रखने के लिये …
लखनऊ। यूपी एसटीएफ ने अन्तर्राज्यीय स्तर पर मादक पदार्थो की तस्करी करने वाला तस्कर को वाराणसी से गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 1.45 कुन्तल गांजा बरामद हुआ। पकड़े गया आरोपी हरियाणा का रहने वाला है। गिरफ्त में आए आरोपी सुलेमान ने पूछताछ पर बताया कि उसने ट्रक में गांजा को छिपाकर रखने के लिये कैविटी बनाया है।
अन्जन कुमार टकीरी ने ओडिसा के पास खुर्दा से आगे टागी गांव से इस गांजा को लोड कराया था। यह गांजा साहुन खां निवासी सेमडा जिला अलवर राजस्थान को देना था। इस गांजा को अलवर राजस्थान तक पहुंचाने के लिए तीन लाख रुपए में किराया तय हुआ था।
एसटीएफ के अनुसार उप निरीक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव की अगुवाई में वाराणसी की एक टीम को सूत्रों के जरिए पता चला कि एक ट्रक नंबर में गांजा झारखण्ड की तरफ से जिला वाराणसी होते हुए राजस्थान भेजा जा रहा हैं। उसी सूचना पर पहुंची टीम ने नॉरकोटिक्स कण्ट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों की मदद से जिला वाराणसी के थाना रोहनियां के मोहनसराय बाईपास के पास से पहुंच कर सलमान को धर दबोचा।
यह भी पढ़ें-शाहजहांपुर और न्यूरिया के तस्करों ने की थी उत्तराखंड सीमा पर गोकशी
