सहारनपुर: युवती से छेड़छाड़ का विरोध करना परिजनों को पड़ा भारी, कई घायल
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे युवकों के साथ संघर्ष में कुछ युवक घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जिले के थाना बेहट स्थित गांव मरवा में सोमवार को …
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में सोमवार को एक युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध कर रहे युवकों के साथ संघर्ष में कुछ युवक घायल हो गये। इस मामले में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार जिले के थाना बेहट स्थित गांव मरवा में सोमवार को सुबह युवती के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ की।
युवती ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना का विरोध किया तो युवक और उसके साथियों ने युवती और उसके परिजनों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। थाना प्रभारी बृजेश कुमार पांडे ने शिकायतकर्ता पक्ष की तहरीर के आधार पर बताया कि युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी ने इसका विरोध करने वालों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक दीवान सिंह पुत्र भूप सिंह को हिरासत में लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: शिक्षिका ने संकुल शिक्षक पर लगाया मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप
