कानपुर : छात्र का अपहरण कर एटीएम से निकलवाए रुपये, लूट के बाद ठिकाने लगा दी लाश….पढ़ें पूरा मामला
कानपुर। जिले में ग्रेजुएशन के छात्र कह अपहरण के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या करने से पहले बदमाश उसे एटीएम बूथ पर ले गए। वहां उससे 60 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद गहने और रूपये लूटने के बाद बदमाशों ने गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। फिर …
कानपुर। जिले में ग्रेजुएशन के छात्र कह अपहरण के बाद गला दबा कर हत्या कर दी गई। छात्र की हत्या करने से पहले बदमाश उसे एटीएम बूथ पर ले गए। वहां उससे 60 हजार रुपये निकलवाए। इसके बाद गहने और रूपये लूटने के बाद बदमाशों ने गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया। फिर लाश को ठिकाने लगाने के लिए कानपुर देहात के रनिया इलाके में हाइवे किनारे फेंक दिया।
बता दें कि मूलरूप से उन्नाव जनपद के नवाबगंज थानाक्षेत्र के मैनावती मार्ग निवासी रमेश वर्मा केस्को में र्क्लक है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा गोविंद दोस्त के जन्मदिन में जाने की बात कहकर घर से अपनी बलेनो कार लेकर निकला था लेकिन देर रात तक गोविंद घर नहीं लौटा। इस पर परिजनों को चिंता सताने लगाने मगर गोविंद का मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा।
किसी अनहोनी की आंशका पर परिजनों ने नवाबगंज कोतवाली में तहरीर दी। शुक्रवार रात करीब 12.30 बजे एटीएम बूथ से तीन बार 20 हजार रूपये निकाले गए तो परिजनों को शक गहराता चला गया। इसके बाद रमेश अपने भतीजे धर्मेंद्र के साथ उन्नाव के उस एटीएम बूथ पर पहुंचे। जहां से उनके बेटे ने रुपये निकले थे।
इसी बीच उनकी नजर एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी। जिसके बाद रमेश ने फुटेज देखा तो बेटे की कार से आए चार बदमाश थे। बदमाशों ने मुंह को कपड़े से ढंका हुआ था। वह जबरन एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए जा रहे थे। फुटेज के आधार पर पीड़ित ने बताया कि गोविंद के पैर में चप्पलें नहीं थी और वह लंगड़ा कर चल रहा था। जिसके बाद पीड़ित ने तत्काल सीसीटीवी फु़टेज को नवाबगंज कोतवाली में सौंपा। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। बदमाशों को पकड़ने के लिए नवाबगंज पुलिस के अलावा कानपुर पुलिस की सक्रिय हो गई। इसी बीच कानपुर पुलिस को रनिया के पास हाईवे किनारे गोविंद की लाश मिली।
यह भी पढ़ें- हरदोई : कैदी के परिजनों ने जेलर पर लगाया हत्या का आरोप, एसपी आफिस पर जमकर काटा हंगामा
