मथुरा: नवागत एसएसपी ने बांके बिहारी मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी
मथुरा, अमृत विचार। नवागत एसएसपी अभिषेक यादव चार्ज लेने के बाद एकदम हरकत में आ गए हैं। सोमवार को वह सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी और श्रद्धालुओं के आगमन की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात सुरक्षा गार्डों को किसी भी श्रद्धालु के …
मथुरा, अमृत विचार। नवागत एसएसपी अभिषेक यादव चार्ज लेने के बाद एकदम हरकत में आ गए हैं। सोमवार को वह सबसे पहले विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था परखी और श्रद्धालुओं के आगमन की व्यवस्था भी देखी। इस दौरान उन्होंने यहां तैनात सुरक्षा गार्डों को किसी भी श्रद्धालु के साथ अभद्र व्यवहार न करने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धालुओं के साथ किसी तरह की अभद्र व्यवहार किया तो संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके बाद एसएसपी गोवर्धन पहुंचे। बताते चलें कि 8 जुलाई से 15 जुलाई तक गोवर्धन का विश्व प्रसिद्ध मुड़िया पूर्णिमा मेला आयोजित होना है। मुड़िया पूर्णिमा मेले में लाखों की श्रद्धा में श्रद्धालु गोवर्धन की परिक्रमा लगाने के लिए आते हैं। एसएसपी ने यहां मेले की व्यवस्थाओं को देखा साथ ही अधीनस्थों को सभी चाक-चौबंद व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
उन्होंने जहां स्पष्ट किया कि मेले में किसी भी प्रकार का हुड़दंग न हो। इस पर पुलिस पैनी निगाह रखें। पुलिस जो ट्रैफिक प्लान बनाएगी उसके अनुसार ही वाहनों का आवागमन गोवर्धन में होगा। एसएसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दोनों स्थानों पर कुछ छोटी मोटी कमियां देखने को मिली इन कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश अधीनस्थों को दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें- मथुरा जेल में बंदी ने फांसी लगाकर दी जान
