बहराइच : शिक्षिका की शिकायत पर संकुल शिक्षक को बीईओ ने हटाया, तेज बहादुर बने संकुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक शिवपुर में तैनात शिक्षिका ने मटेरा थाने में तहरीर देकर संकुल शिक्षक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार पोर्टल और अखबार में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संकुल को हटा दिया है। शिवपुर विकास खंड …

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक शिवपुर में तैनात शिक्षिका ने मटेरा थाने में तहरीर देकर संकुल शिक्षक पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया था। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार पोर्टल और अखबार में किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक संकुल को हटा दिया है।

शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय शिवपुरा में तैनात शिक्षिका ने थाने में तहरीर देकर कहा था कि एक जुलाई को लालपुर शिवपुर के संकुल शिक्षक उसके विद्यालय आए। शिक्षिका अपना काम निपटा रही थी। कुछ देर बाद मैने बैठने को कहा तो वह भड़क गए। इसके बाद मैं उनकी वीडियोग्राफी करने लगीं तो मोबाइल छीन लिया। हाथ पकड़कर मरोड़ दिया। शोर मचाने पर अन्य सहयोगी की मदद से संकुल शिक्षक ने हाथ छोड़ा। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाई की मांग की है।

उसका कहना है कि इस हरकत से पठन पाठन कार्य प्रभावित हो रहा है। इस खबर का प्रकाशन अमृत विचार अखबार में सोमवार के अंक में किया गया। साथ ही पोर्टल पर भी चलाया गया था। खबर का संज्ञान लेते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग शर्मा ने शिक्षक संकुल को हटा दिया है। उनके स्थान पर प्राथमिक विद्यालय सरैया के शिक्षक तेज बहादुर को शिक्षक संकुल बनाया है।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: शिक्षिका हत्याकांड के खुलासे पर मृतका के मां-बाप ने उठाए सवाल, कहा- भाजपा महिला मोर्चा की नेत्री का बेटा है आरोपी, वरिष्ठ नेता दिलाएं न्याय

संबंधित समाचार