बरेली: 24 घंटे में चार मरीज कोरोना संक्रमित
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की वजह बनती जा रही है। बीते 24 घंटे में चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि चारों मरीजों में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है और चारों होम आइसोलेशन में हैं। सीबीगंज …
अमृत विचार, बरेली। कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता की वजह बनती जा रही है। बीते 24 घंटे में चार मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। राहत की बात यह है कि चारों मरीजों में संक्रमण के गंभीर लक्षण नहीं है और चारों होम आइसोलेशन में हैं। सीबीगंज निवासी युवक कंपनी के काम के सिलसिले में वह लोगों से मिलता-जुलता है। बीते 29 जून से उसकी तबीयत खराब हुई तो उसने अपनी जांच कराई। प्राइवेट लैब की जांच रिपोर्ट में वह कोविड पाजिटिव आया है।
उसे वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं और वह होम आइसोलेशन में है। डीडीपुरम की 28 वर्षीय महिला को बुखार और खांसी आने पर उसने प्राइवेट लैब में जांच कराई। जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित मिली हैं। इसके साथ ही डिफेंस कॉलोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की तबीयत खराब हुई तो उन्होंने 2 जुलाई को अपनी कोविड जांच कराई जिसमें कोरोना संक्रमित मिले हैं। संजय नगर स्थित सैनिक कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय युवक श्रावस्ती में बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत है। बीती 1 जुलाई को वह बरेली आया। स्वास्थ्य बिगड़ने पर 2 जुलाई को कोविड जांच कराई जिसमें वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: सनी के हत्यारोपी जीशान के अवैध होटल और गोदाम पर चला बुलडोजर
