लखनऊ : स्कार्पियो और कार की भिंडत, तीन जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने वैगन-आर-कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन-आर में बैठे तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन जख्मी लोगों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। उधर वैगन-आर को टक्कर मारने …

लखनऊ। बंथरा थानाक्षेत्र में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार स्कार्पियों ने वैगन-आर-कार को जोरदार टक्कर मार दी। ये टक्कर इतनी तेज थी कि वैगन-आर में बैठे तीन लोग जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन जख्मी लोगों को पास के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।

उधर वैगन-आर को टक्कर मारने के बाद स्कार्पियो लेकर भाग रहे ड्राइवर को पुलिस ने धर दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस को स्कार्पियो के अंदर एक अवैध असलहा और कारतूत मिला है। इसके पुलिस ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई और मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।

बंथरा थाना प्रभारी अशोक कुमार सोनकर ने बताया कि शिवपुरा गांव के नजदीक रविवार देर रात एक बिना नम्बर की स्कार्पियो ने वैगन-आर-कार को टक्कर मार दी थी। जब पुलिस ने स्कार्पियो का पीछकर ड्राइवर को पकड़ा तो गाड़ी अवैध असलहा मिला। इसके बाद पुलिस स्पार्कियो ड्राइवर को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

इस दौरान ड्राइवर ने अपना परिचय बंथरा कोतवाली के उम्मेदखेड़ा निवासी विशाल सिंह के रुप में की। बता दें कि विशाल के खिलाफ बंथरा कोतवाली में चार अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। जानकारी के मुताबिक, विशाल दबंग किस्म का शख्स है। हालांकि पुलिस उसकी क्राइम हिस्ट्रीशीट खंगालने में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- ललितपुर : सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, बच्चे समेत तीन घायल

संबंधित समाचार