कानपुर: बर्रा में दंपती की धारदार हथियार से हत्या, बेटे ने साले समेत तीन पर लगाए आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। बर्रा क्षेत्र में दंपती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव घर में मिला। बेटे ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बर्रा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी मनोज सोनकर समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। बेटी …

कानपुर। बर्रा क्षेत्र में दंपती की तेजधार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। उनका रक्तरंजित शव घर में मिला। बेटे ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद बर्रा इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। जॉइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी, डीसीपी साउथ सलमान ताज पाटिल, एडीसीपी मनोज सोनकर समेत अन्य अधिकारियों ने मौका मुआयना किया। बेटी दूसरे कमरे में सो रही थी। बेटे ने दो साले समेत तीन पर हत्या का आरोप लगाया है।

बर्रा 2 ईडब्ल्यूएस कॉलोनी निवासी फील्ड गन फैक्ट्री से सुपरवाइजर के पद पर सेवानिवृत्त हुए 61 साल लाल गुप्ता और उनकी 55 साल पत्नी राज देवी की हत्या से सनसनी फैल गई। यह वारदात रात 12 से तीन बजे के बीच हुई। घर मे बेटा अनूप छत पर सो रहा था, जबकि बेटी कोमल दूसरे कमरे में थी। उनके मुताबिक कूलर चलने की वजह से उन्हें आवाज नहीं आई। रात करीब तीन बजे कोमल की आंख खुली उसने घर का नजारा देखा और चीखती चिलाती भाई को जगाया।

अनूप के मुताबिक उन लोगों को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसको पीने के बाद उनका सिर चकराने लगा। कोमल ने अनार और चुकंदर का जूस बनाया था, जिसको पीने के बाद कुछ अजीब सा लगा। दोनों भाई बहन रात करीब 8.30 बजे सोने चले गए। पुलिस ने अनूप की तहरीर पर साले सुरेंद्र और मयंक को हिरासत में ले लिया है, जबकि समोसा बनाने वाले से पूछताछ की जा रही है।

अनूप ने बताया उसका विवाह 2017 में बिंदकी निवासी सोनिका के साथ हुई थी। पत्नी से अनबन हुई, जिसके बाद वह मायके चली गई। कोर्ट में तलाक का केस चल रहा था। अनूप ने आरोप लगाया बर्रा 2 में रहने वाले उसके बड़े साले सुरेंद्र और छोटे साले मयंक आए दिन धमकी देते थे।

पुलिस ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली, जिसमें रात 11:54 और 2:15 बजे संदिग्ध व्यक्ति घर के पास निकलता हुआ दिखाई दिया। उसके चेहरे पर सफेद कपड़ा बंधा हुआ था। पुलिस के साथ ही फॉरेंसिक की टीम ने मौके से साक्ष्य बरामद किए। पड़ोसियों से पूछताछ की गई।

पढ़ें-कानपुर: देर रात हुई पति-पत्नी की हत्या, वारदात के बाद हत्यारों ने धोए हाथ, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार