कानपुर: हाजी वासी लखनऊ में हुआ गिरफ्तार, मुख्तार बाबा को अन्य जेल में भेजने की तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। तीन जून को हुई हिंसा के मामले में नया मोड़। बलवाइयों को फंडिंग करने वाले अवैध तरीके से बिल्डिंगे खड़ी करने वाले माफिया हाजी वसी को कानपुर पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लोकेशन अमौसी के आसपास थी। बताते हैं कि वह भागने की फिराक में था। उधर मुख्तार बाबा को …

कानपुर। तीन जून को हुई हिंसा के मामले में नया मोड़। बलवाइयों को फंडिंग करने वाले अवैध तरीके से बिल्डिंगे खड़ी करने वाले माफिया हाजी वसी को कानपुर पुलिस ने लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया है। उसकी लोकेशन अमौसी के आसपास थी। बताते हैं कि वह भागने की फिराक में था। उधर मुख्तार बाबा को किसी अन्य जेल में भेजने की तैयारी है। इसके लिए शासन से लिखापढ़ी की गई है। मुख्तार भी बलवाइयों को आर्थिक मदद करता था। जमीन के मामले में भी इस पर कई आरोप हैं।

खबर है कि मुख्य फाइनेंसर हाजी मुख्तार अहमद उर्फ मुख्तार बाबा को अन्य जेल में ले जाने के लिए शासन मो लिखा गया है। सूत्र बताते हैं कि मुख्तार बाबा समेत चार आरोपियों की जेल बदलने की तैयारी पूरी की जा चुकी है। इस संबंध में जेल प्रशासन ने शासन को पत्र भेजा है।

हाजी वसी की तलाश में शहर और आसपास के कई इलाकों में पुलिस की टीमें दबिश दे ही रही थी कि उसके लखनऊ में होने खबर कानपुर पुलिस को मिली। वसी को लखनऊ में अमौसी से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हाजी वसी के बेटे अब्दुल रहमान को पहले बी गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेज चुकी है। तीन जून की हिंसा में अब तक हिंसा मामले में कुल 60 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
हयात समेत मुख्य 8 आरोपियों को पिछले महीने ही अलग-अलग जेलों में शिफ्ट किया गया था।

पढ़ें-मुख्तार बाबा की गिरफ्तारी पर अलर्ट मोड में आई पुलिस, बवाल रोकने को लगायी गई हाईटेक व्यवस्था

संबंधित समाचार