गौतम बुद्ध नगर: एंकर रोहित रंजन को गिरफ्तार करने गाजियाबाद पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस, मदद के लिए सीएम योगी और SSP को किया ट्वीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। युपी में ZEE News के एंकर रोहित रंजन को छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची है। बता दें एंकर रोहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। जहां आज सुबह यानि मंगलवार 5:30 बजे से छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित के घर के बाहर है। जानकारी के मुताबिक …

गौतम बुद्ध नगर। युपी में ZEE News के एंकर रोहित रंजन को छत्तीसगढ़ पुलिस गिरफ्तार करने के लिए गाजियाबाद पहुंची है। बता दें एंकर रोहित गाजियाबाद में इंदिरापुरम क्षेत्र में नियो स्कॉर्टिस सोसाइटी में रहते हैं। जहां आज सुबह यानि मंगलवार 5:30 बजे से छत्तीसगढ़ पुलिस रोहित के घर के बाहर है।

जानकारी के मुताबिक रोहित के खिलाफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का आरोप है। इस मामले को लेकर उन पर छत्तीसगढ़ में केस भी दर्ज है। फिलहाल मौके पर नोएडा पुलिस ने पहुंच कर एंकर रोहित रंजम को गिरफ्तार कर लिया हैं।

गिरफ्तारी के मामले को लेकर रोहित रंजन ने ट्वीट कर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ से मदद मांगी है। रोहित ने ट्वीट कर कहा- बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए आई छत्तीसगढ़ पुलिस आई है गिरफ्तार करने के लिए।

रोहित रंजन ने ट्वीट किया, जिसके बाद रायपुर पुलिस ने री-ट्वीट कर जवाब दिया।

रोहित रंजन ने मंगलवार सुबह 6.16 बजे ट्वीट किया, “बिना लोकल पुलिस को जानकारी दिए छत्तीसगढ़ पुलिस मेरे घर के बाहर मुझे अरेस्ट करने के लिए खड़ी है। क्या ये कानूनन सही है।” बताद दें कि रोहित ने यह ट्वीट यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, एसएसपी गाजियाबाद और एडीजी जोन लखनऊ को टैग भी किया है।

बता दें कि एंकर रोहित के दिए इस टिव्ट पर सरकार या पुलिस ने अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है। रोहित रंजन के ट्वीट पर दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने लिखा, “प्लीज हेल्प शलभमणि त्रिपाठी जी।” शलभमणि त्रिपाठी ने बग्गा के इस टवीट के जवाब में लिखा है, “जी।”

दर्ज हुए हैं मुकदमे

बता दें कि एंकर रोहित पर कांग्रेस का आरोप है कि पिछले दिनों एंकर रोहित रंजन ने अपने स्पेशल टीवी शो में वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के बयान को तोड़ मरोड़कर दिखाया। जिससे राहुल गांधी की छवि धूमिल हुई।

मामले को लेकर छत्तीसगढ़ में एक FIR भी दर्ज हुई है। दो दिन पहले नोएडा में टीवी चैनल के बाहर प्रदर्शन करने और पुतला फूंकने के आरोप में 19 कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी भी हुई थी। रोहित रंजन पर राजस्थान में भी इस बयान को लेकर मुकदमे दर्ज हुए हैं।

पुलिस- सूचित करने का नहीं है कोई नियम

मामले को लेकर एंकर रोहित रंजन के इस ट्वीट का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ की रायपुर पुलिस ने लिखा, “सूचित करने के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। फिर भी, अब उन्हें सूचित किया गया है। पुलिस टीम ने आपको कोर्ट का गिरफ्तारी वारंट दिखाया है। उन्हें वास्तव में सहयोग करना चाहिए, जांच में शामिल होना चाहिए और अपना पक्ष अदालत में रखना चाहिए।”

 

पढ़ें-इटावा: तीन साल की बच्ची से रेप करने वाले आरोपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार