बरेली: अज्ञात वाहन ने कार को मारी टक्कर, दो की मौत, तीन घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर अनजान वाहन ने कार को टक्कर मार दी जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे होने के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में …

बरेली, अमृत विचार। शाही थाना क्षेत्र के लालपुर चौराहे पर अनजान वाहन ने कार को टक्कर मार दी जिससे 2 लोगों की मौत हो गई। अन्य 3 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे होने के बाद जैसे ही पुलिस को सूचना मिली तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

बता दें कि थाना शाही ग्राम सेवा ज्वालापुर के पास शाही शेरगढ़ मार्ग हादसा हुआ। स्विफ्ट कार जिसमें पांच व्यक्ति मौजूद थे माना जा रहा है गति तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर किसी चीज से टकराकर खाई में कार जा गिरी जिसमें दो की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि आस पास के गांव में जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इसकी सूचना थाना शाही पुलिस को दी गई।

बताया कि बरेली के थाना शेरगढ़ के गांव आसपुर के रहने वाले 24 वर्षीय संजीव और अंकुर अपनी 3 दोस्तों के साथ कार से किसी काम से साईं क्षेत्र की तरफ से वापस आ रहे थे। तभी देर रात किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

यह भी पढ़ें- बरेली: पालतू कुत्ते संग बच्चे को सड़क पर रोता बिलखता छोड़ गए मां-बाप, कारण जानकार हो जाएंगे हैरान

संबंधित समाचार