पंजाब बोर्ड ने जारी किया 10वीं क्लास का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड की परीक्षा दी थी और अपने रिजल्ट के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल साइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कोरोना के …
जिन छात्रों ने पंजाब बोर्ड की परीक्षा दी थी और अपने रिजल्ट के इंतजार में थे उनका इंतजार अब खत्म हो गया है। दरअसल पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं क्लास की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिसे छात्र बोर्ड की ऑफिशियल साइट pseb.ac.in पर जाकर देख सकते हैं। बता दें कोरोना के चलते बोर्ड ने इस साल दो टर्म परीक्षा आयोजित की थी। बोर्ड ने पहले टर्म की परीक्षा 13 से 18 दिसंबर 2021 तक आयोजित की थी। वहीं, पीएसईबी (PSEB) ने टर्म 2 की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 29 अप्रैल से 19 मई 2022 तक किया था।
बता दें इस साल पंजाब बोर्ड की 10वीं क्लास की परीक्षा में 97.94 फीसदी छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। जानकारी के अनुसार इस साल 3.11 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं नियमित मोड में आयोजित हुई परीक्षा में शामिल हुए थे। जबकि बाकी छात्रों द्वारा ओपन मोड में परीक्षा दी गई थी। 10वीं क्लास में भी 12वीं क्लास की तरह छात्राओं ने बाजी मारी है। 10वीं के टॉप -3 में छात्राएं शामिल हैं।
फिरोजपुर की नैंसी रानी ने 99.08% के साथ पहला स्थान हासिल किया है, जबकि नैंसी के बाद दूसरे स्थान पर दिलप्रीत कौर और तीसरे स्थान पर कोमनप्रीत कौर हैं। 10वीं की परीक्षा में गुरदासपुर के विद्यार्थियों द्वारा राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया है। इसके बाद पठानकोट ने दूसरा और फिरोजपुर जिले ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट
- चरण 1: रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र सबसे पहले बोर्ड की ऑफिशियल साइट pseb.ac.in पर जाएं।
- चरण 2: इसके बाद छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: अब छात्र अपना रोल नंबर सबमिट करें।
- चरण 4: इसके बाद छात्र का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
- चरण 5: अब रिजल्ट को चेक कर लें।
- चरण 6: इसके बाद रिजल्ट को डाउनलोड कर लें।
- चरण 7: अंत में छात्र रिजल्ट का प्रिंट आउट निकाल लें।
ये भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा की आंसर-की हुई जारी, ऐसे करें डाउनलोड
