मुरादाबाद : सोनकपुर पुल निर्माण में सुस्ती पर प्रभारी मंत्री ने जताई नाराजगी, नोडल अधिकारी को ठहराया जिम्मेदार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने यहां सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। रेलवे सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण में विलंब के लिए विभागीय अधिकारियों की फजीहत की। अब तक निर्माण कार्य नहीं होने के लिए नोडल अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता …

मुरादाबाद,अमृत विचार। प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने यहां सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की जमकर क्लास लगाई। रेलवे सोनकपुर ओवरब्रिज के निर्माण में विलंब के लिए विभागीय अधिकारियों की फजीहत की। अब तक निर्माण कार्य नहीं होने के लिए नोडल अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया।

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता ने विभाग का पक्ष रखना चाहता तो प्रभारी मंत्री नाराज हो गए। उन्होंने कहा अब यहां सोनपुर पुल निर्माण के मुद्दे पर मैं किसी की बात नहीं सुनूंगा। सीधा मौके पर पहुंच कर निर्माण कार्य का सच पता करूंगा। पौधरोपण के कार्यक्रम से लौटने के बाद निर्माण एजेंसी, सेतु निगम और रेलवे के अधिकारियों से सीधी बात करूंगा।

बैठक के दौरान शहर विधायक रितेश गुप्त, मेयर विनोद अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी हेमंत कुटियाल,भाजपा नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्र मुख्य रूप से मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : 199 लाख की लागत से बना बर्न प्लास्टिक सर्जरी विभाग दिखावा

संबंधित समाचार