जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से टेम्पो सवार तीन लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर ट्रक की चपेट मे आने से टेम्पो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फत्तूपुर गांव के पास एक पिकअप भोर में एक टेम्पो को टोचन करके ले जा रही थी। इस दौरान एक ट्रक ने टेम्पो को …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार भोर ट्रक की चपेट मे आने से टेम्पो सवार तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि फत्तूपुर गांव के पास एक पिकअप भोर में एक टेम्पो को टोचन करके ले जा रही थी।

इस दौरान एक ट्रक ने टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक मृतक के जेब में मिले लाइसेंस से उसकी पहचान परवेज अख्तर निवासी रेवासा थाना सकलडीहा जिला चन्दौली के रूप में किया है जबकि दो अन्य की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-सुल्तानपुर में भीषण सड़क हादसा: पति-पत्नि समेत पांच लोगों की दर्दनाक मौत, तीन गंभीर

 

संबंधित समाचार