बहराइच: उदयपुर की घटना को लेकर प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विश्व हिंदू महासंघ ने उदयपुर की घटना को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। सभी कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बीते हफ्ते जिहादियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर देश भर आक्रोश …

बहराइच। विश्व हिंदू महासंघ ने उदयपुर की घटना को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन किया। सभी कन्हैया लाल के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग करते हुए राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा।

राजस्थान के उदयपुर में टेलर कन्हैया लाल की बीते हफ्ते जिहादियों ने हत्या कर दी थी। इस घटना को लेकर देश भर आक्रोश है। मंगलवार को विश्व हिंदू महासंघ के जिला संयोजक गुरुदीप सिंह और देवीपाटन मंडल प्रभारी अजय कुमार शुक्ला की अगुवाई में सभी कलेक्ट्रेट पहुंचे।

यहां पर सभी ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सभी ने कहा कि राजस्थान सरकार की शिथिलता से एक हिंदू की हत्या की गई है। पुलिस चौकस होती तो वारदात को रोका जा सकता था। जिला संयोजक ने कहा कि हत्या के आरोपियों को फांसी की सजा दी जाए। जिससे पुनः देश में ऐसी घटना की पुनरावृत्त न हो सके।

महासंघ ने मृतक के आश्रितों को एक करोड़ रुपए का मुआवजा देने की मांग राजस्थान सरकार से की। इसके बाद सभी ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को सौंपा। इस दौरान जितेंद्र तिवारी, राकेश कुमार दुबे, आशीष यादव, सुशील दूबे, अभय प्रताप सिंह, अनुराग, विनय मित्तल समेत अन्य मौजूद रहे।

पढ़ें-उदयपुर की घटना पर CM भूपेश बघेल ने पूछ लिया BJP से ये सवाल

संबंधित समाचार