बहराइच: पानी के अभाव में नहरें सूखीं, किसानों ने पांच सूत्रीय मांगपत्र सौंपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। भारतीय किसान भानु के ब्लॉक इकाई किसान और कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज में मंगलवार को हुई। बैठक के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पती राम चौधरी की अध्यक्षता में किसान कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज के …

बहराइच। भारतीय किसान भानु के ब्लॉक इकाई किसान और कार्यकर्ताओं की मासिक पंचायत ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज में मंगलवार को हुई। बैठक के बाद पांच सूत्री मांगों को लेकर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

भारतीय किसान यूनियन भानु के जिलाध्यक्ष पती राम चौधरी की अध्यक्षता में किसान कार्यकर्ताओं की बैठक ब्लॉक मुख्यालय बाबागंज के प्रांगण में हुई। जिसमें किसानों व आमजन की समस्याओं का मुद्दा उठाया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि जहां एक तरफ बारिश नहीं हो रही, वही नहर विभाग की उदासीनता के चलते नहरों में पानी का संचालन नहीं किया जा रहा है।

जिससे किसानों को उनके खरीफ की फसल बुवाई व धान की रोपाई के लिए समस्या का सामना करना पड़ रहा है। भगवानपुर में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मनमानी से धात्री गर्भवती व कुपोषित बच्चों को विगत दो वर्षों से सरकार द्वारा दिए जा रहे सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जा रहा है।

इसकी जांच कराए जाने की मांग की गई तथा ग्राम पंचायत चौगोई बिलासपुर में तपस्वी बाबा मंदिर स्थल तक इंटरलॉकिंग कराए जाने की मांग के साथ ही कस्बा नवाबगंज से तीन किलोमीटर निम्निहारा संपर्क मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने और सही करने की मांग की।

पंचायत के बाद पांच सूत्रीय ज्ञापन खंड विकास अधिकारी नवाबगंज शैलेंद्र सिंह के प्रतिनिधि एडीओ पंचायत अशफाक अहमद को सौंपा गया। किसान पंचायत के मौके पर जिला महासचिव राम प्रसाद उपाध्याय, लल्लन प्रसाद, अमेरिका प्रसाद साहू, रामगोपाल,सुनीता देवी, शीला देवी, फूलमती देवी, पूनम देवी, रामा देवी, रीता देवी, शिव कुमार यादव, रामप्रसाद, देशराज, सियाराम, बूढ़े आदि तमाम लोग मौजूद रहे।

पढ़ें-अयोध्या: फसलों की सिंचाई में आई समस्या, सूखी नहरें देख किसान हुए परेशान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा