अलीगढ़ : किशोरी से छेड़खानी के आरोप में युवक को बेरहमी से पीटा, हुई मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। एक युवक पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। सुबह उसका शव खाली खेत से बरामद हुआ। अब मृतक के भाई ने किशोरी के परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराइ है। मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला हिमाचल में किशोरी से छेड़खानी के …

अलीगढ़, अमृत विचार। एक युवक पर किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप लगते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी गयी। सुबह उसका शव खाली खेत से बरामद हुआ। अब मृतक के भाई ने किशोरी के परिजनों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराइ है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव नगला हिमाचल में किशोरी से छेड़खानी के आरोपी रजनेश (29) को गांव के बाहर खाली खेत में पीट – पीटकर मार डाला। मृतक के भाई ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी के पिता और दो चाचा के विरुद्ध हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तीनों आरोपी फरार हैं।

मृतक रजनेश पर 16 जून को एक किशोरी से छेड़खानी करने का आरोप लगा था। 21 जून को उसके विरुद्ध छेड़खानी करने की रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। मृतक के भाई बिजनेश ने पुलिस को बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से रजनेश और वह अलीगढ़ शहर में रहकर बेलदारी का काम कर रहे थे। रविवार को किशोरी के पिता और उसके दो चाचा रजनेश को अलीगढ़ से जबरन गांव नगला हिमाचल ले गए। वहां पहले रजनेश को शराब पिलाई, इसके बाद तीनों गर्दन पकड़कर गांव के बाहर ले गए, जहां एक खाली खेत में रजनेश का मुंह रगड़ – रगड़कर और पीट-पीटकर हत्या कर दी।

इंस्पेक्टर गंगीरी जितेंद्र सिंह ने बताया कि रजनेश की हत्या हुई है। मृतक के भाई की तहरीर पर किशोरी के पिता और उसके दो चाचा के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी गांव छोड़कर फरार हो गए हैं। उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें –मुरादाबाद: दवा लेकर लौट रही महिला से सरेराह छेड़खानी, मुकदमा दर्ज

संबंधित समाचार