अखिलेश यादव ने ओपी राजभार के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- सपा को सलाह की जरूरत नहीं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन के साथी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की सलाह पर पटलवार करते हुये कहा सपा को सलाह की जरूरत नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व समजावादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने गठबंधन के साथी सुभासपा के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर की सलाह पर पटलवार करते हुये कहा सपा को सलाह की जरूरत नहीं। बता दें कि विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद से ही सुभासपा के प्रमुख ओपी राजभर अखिलेश यादव को लगातार सलाह दे रहे थे।

बीते दिनों लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद भी सुभासपा नेता ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सलाह दी थी। अब अखिलेश ने कहा है कि सलाह की जरूरत नहीं। योगी सरकार के 100 दिन की उपलब्धियों पर भाजपा के दावों को खारिज करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार जहां 100 दिन की उपलब्धि बता रही है उनको 5 साल 100 दिन की उपलब्धि बतानी चाहिए।

ओपी राजभर ने किये थे ये सवाल

बीते दिनों राजभर ने बलिया के रसड़ा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वह अपने दम पर नहीं बल्कि अपने पिता मुलायम सिंह यादव की कृपा से मुख्यमंत्री बने थे. वर्ष 2012 का विधानसभा चुनाव मुलायम सिंह यादव के नेतृत्व में हुआ था मगर ताज अखिलेश के सिर सजा।

उन्होंने अखिलेश की नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े करते हुए कहा, ‘अखिलेश यादव के नेतृत्व में वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 में लोकसभा व विधानसभा के जो भी चुनाव हुए, सभी में सपा पराजित हुई। उपचुनाव व विधान परिषद के चुनाव में भी सपा हारी है। अखिलेश यादव स्वयं स्पष्ट करें कि अभी तक एक भी चुनाव में उन्हें जीत क्यों नहीं हासिल हुई।’

यह भी पढ़ें:-यूपी चुनाव 2022: ओपी राजभर ने योगी पर कसा तंज, कहा- 10 मार्च को UP में 10 बजे बाजा बजेगा, चल संन्यासी मंदिर में…

संबंधित समाचार