रामपुर: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, भाई ने लगाया हत्या का आरोप
रामपुर/ शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव अनवा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव अनवा निवासी अजयपाल के मुताबिक वह हरियाणा में …
रामपुर/ शाहबाद, अमृत विचार। ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव अनवा में संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत हो गई। वहीं मृतक के भाई ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गांव अनवा निवासी अजयपाल के मुताबिक वह हरियाणा में काम करता है। उसका भाई धीरेंद्र (36) पिता भूराज के साथ गांव में रहता है। सोमवार को भाई धीरेन्द्र की मौत की खबर सुनकर वह मंगलवार को हरियाणा से अपने गांव आ गया। मृतक के भाई का आरोप है कि उसके भाई को बुरी तरह से पीटा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में एसएसआई राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जब मृतक युवक के बारे में पूछताछ की गई तो बताया गया कि वह नशे का आदि था। सोमवार को भी वह शराब पीकर सड़क किनारे लेट गया था। इस बात का जब परिजनों को पता चला तो वह उसे घर ले आए,जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
ये भी पढ़ें:- लखनऊ : छात्रा को प्रेमजाल में फंसाया, फिर धर्मांतरण करवा कर किया निकाह…. पढ़ें पूरा मामला
