बदायूं: सास ने डांटा तो फंदा लगाकर दे दी जान
बदायूं, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने सास के डांटने पर फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को पीटने पर सास ने उनकी डांट लगाई थी। सास भैंस दूने के लिए चली गई थीं। वापस आने पर शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और मायका पक्ष को सूचना दी गई …
बदायूं, अमृत विचार। थाना उसावां क्षेत्र के कस्बा निवासी एक महिला ने सास के डांटने पर फंदा लगाकर जान दे दी। बेटी को पीटने पर सास ने उनकी डांट लगाई थी। सास भैंस दूने के लिए चली गई थीं। वापस आने पर शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस और मायका पक्ष को सूचना दी गई है और शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कस्बा उसावां निवासी विनायक शिक्षक हैं और एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते हैं। सोमवार को वह किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। घर पर उनकी पत्नी साक्षी (25) ने सोमवार को शाम लगभग सात बजे किसी बात अपनी तीन वर्ष की बेटी पूर्णिमा को डांट दिया था। पूर्णिमा रोने लगी और रोते हुए ही अपनी दादी के पास चली गई। दादी को बताया कि मां ने मारा है। दादी ने साक्षी के पास जाकर उसे डांटा और बुरा बर्ताव किया। इतना कहकर साक्षी की सास भैंस दूने के लिए पशुशाला चली गईं।
कुछ समय के बाद वापस लौटीं तो देखा कि साक्षी का शव फंदे पर लटक रहा है। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोसी एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। मायका पक्ष को भी अवगत कराया गया। मायका पक्ष ने कहा कि पहले पोस्टमार्टम कराया जाए उसकी रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई करें। पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
ये भी पढ़ें- बदायूं: पत्नी ने दोस्त के साथ मिलकर की पति की हत्या, पहले नशीला पदार्थ खिलाया फिर करंट लगाया
