मथुरा: बीमारी से पीड़ित महिला ने फांसी लगाकर दी जान
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा शहर कोतवाली स्थित बीएसए इंजीनियर कॉलेज रोड क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय राधा दीक्षित पत्नी धर्मेंद्र दीक्षित …
मथुरा, अमृत विचार। मथुरा शहर कोतवाली स्थित बीएसए इंजीनियर कॉलेज रोड क्षेत्र की आवास विकास कालोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के अनुसार 42 वर्षीय राधा दीक्षित पत्नी धर्मेंद्र दीक्षित पिछले तीन साल से बीमार चल रही थी। उसकी बीमारी के कारण घर की माली हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही थी। इससे वह काफी परेशान थी। मंगलवार को जब उसका पति और बेटा किसी कार्य से बाहर गए तो उसने कमरे का दरवाजा बंद कर फांसी लगा ली।
थोड़ी देर बाद जब पति बेटा लौटकर आया तो उन्होंने कमरे का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर पति ने खिड़की के अंदर झांकर देखा तो उसके होश फाक्ता हो गए। किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़कर वह अंदर घुसा। इधर, महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की खबर थोड़ी ही देर में पूरे मौहल्ले में फैल गई।
देखते ही देखते मृतका के घर के सामने लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी संदीप कुमार और क्षेत्रीय कांग्रेस पार्षद तिलक वीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चौकी प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बावजूद मामले की जांच की जा रही है। साथ ही पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि महिला ने फांसी लगाई या है फिर उसकी हत्या हुई है।
ये भी पढ़ें- मथुरा: निकुंज सेवा महोत्सव में पंच सेवा करने की मची होड़, 10 जुलाई को मनाया जाएगा पर्व
