बहराइच: विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, तीन माह पूर्व हुआ था विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच/मिहिपुरवा। ग्राम पंचायत कुंडवा के मजरा खैरानिहा गौडी गांव मे नवविवाहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के मजरा खैरहनिया गांव निवासी नवविवाहित ममता देवी (19) पत्नी विजय कुमार का विवाह मात्र तीन माह पूर्व ही हुआ था। घर में …

बहराइच/मिहिपुरवा। ग्राम पंचायत कुंडवा के मजरा खैरानिहा गौडी गांव मे नवविवाहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव को मोतीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुड़वा के मजरा खैरहनिया गांव निवासी नवविवाहित ममता देवी (19) पत्नी विजय कुमार का विवाह मात्र तीन माह पूर्व ही हुआ था। घर में बूढ़े सास-ससुर मौजूद है। जबकि पति और देवर बाहर मजदूरी के लिए गए हुए हैं।

सोमवार शाम को घर में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस दौरान रात को युवती ने छत की कुंडली से फांसी लगा। जब बहू कमरे से बाहर नहीं आई तो सास ने दरवाजा खटखटाया अंदर से कोई आवाज न आने पर कमरा खोला तो देखा बहु छत की कुंडली से लटकी हुई है। गांव वालों के द्वारा पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलने पर मोतीपुर प्रभारी मुकेश कुमार सिंह ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचे। सूचना पर मजिस्ट्रेट तहसीलदार पीयूष मोहन श्रीवास्तव, पुलिस क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव, उपनिरीक्षक अतिउल्लाह द्वारा लाश का पंचनामा कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया गया कि फांसी लगाने का कारण अभी ज्ञात नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-हरदोई : विवाहिता ने लगाया ससुराल पक्ष पर बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

संबंधित समाचार