कांग्रेस के बाद अब भाजपा कर रही है विरोधी दलों को परेशान: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है। सरकारी संस्थाओं के जरिए केन्द्र की सरकार में रहते हुए पहले कांग्रेस विरोधी दलों को परेशान करती थी अब वहीं कार्य भाजपा कर रही है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा …

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं को हाईजैक कर लिया है।
सरकारी संस्थाओं के जरिए केन्द्र की सरकार में रहते हुए पहले कांग्रेस विरोधी दलों को परेशान करती थी अब वहीं कार्य भाजपा कर रही है। अखिलेश यादव ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और अन्याय चरम पर है। कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। दारोगा भर्ती में बड़े पैमाने पर धांधली और भ्रष्टाचार हुआ। गिरफ्तारियां हुई। कई लोग जेल गए। दारोगा भर्ती में धांधली इस स्तर पर हुई कि जेल में रहते हुए परीक्षा में उत्तीर्ण हो गए। यही इस सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि इस सरकार को सौ दिन की नहीं पांच साल सौ दिन की उपलब्धि बताना चाहिए। उप मुख्यमंत्री के विभाग में ट्रांसफर हो गए उन्हें पता ही नहीं। पीछे से सरकार को कोई आपरेट कर रहा है। यही सरकार की सौ दिन की उपलब्धि है। सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न उत्तर प्रदेश में हो रहा है। पुलिस हिरासत में मौतें सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में हो रही है। मानवाधिकार आयोग की सबसे ज्यादा नोटिसें यूपी सरकार को मिली है।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने किसान, नौजवान व्यापारी, महिला सभी परेशान है। महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम है। स्वास्थ्य सेवाएं चौपट है। उप मुख्यमंत्री ने अब तक जितने स्थानों पर छापे मारे, कहीं कार्यवाही नहीं हुई। रोजगार मिलेगा कि नहीं या सिर्फ बातें हो रही हैं। स्थायी नौकरी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा समाजवादी सरकार के समय जो काम हुए उन्हीं का फीता काटा जा रहा है। मुख्यमंत्री जी को शपथ लेने के लिए समाजवादी सरकार में बना इकाना स्टेडियम ही जाना पड़ा। विगत पांच वर्ष और सौ दिन में भाजपा सरकार का कोई भी उल्लेखनीय कार्य नहीं हुआ।

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने ओपी राजभार के बयान पर दी प्रतिक्रिया, कहा- सपा को सलाह की जरूरत नहीं

संबंधित समाचार