सीतापुर: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, दोस्त के साथ उसकी ससुराल गया था मृतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर/महमूदाबाद। बीते सोमवार को अपने दोस्त के साथ उसकी ससुराल पहुंचे युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पेड़ से शव लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। थानगांव थाना …

सीतापुर/महमूदाबाद। बीते सोमवार को अपने दोस्त के साथ उसकी ससुराल पहुंचे युवक का शव गुरुवार की सुबह गांव के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता मिला। पेड़ से शव लटकता देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी , जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

थानगांव थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी रोहित पुत्र गुरूप्रसाद अपने दोस्त प्रकाश के साथ उसकी ससुराल रामपुरमथुरा थाना क्षेत्र के गोमतीपुरवा मजरे केवड़ा गांव बीते सोमवार को पहुंचा था। जिसके बाद बुधवार की शाम रोहित वहां से अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया और गुरुवार की सुबह उसका शव गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकता मिला।

गुरुवार की सुबह शव देख कर ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रामपुर मथुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामले की जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें:-अमरोहा : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संबंधित समाचार