कानपुर: बाइक सवार को बचाने में पलटी पिकअप, दर्जनों घायल, छह की हालत नाजुक
कानपुर। मंगलवार को घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर स्थित ग्राम रूपनगर के पास बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार पिकप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से छह को कानपुर रेफर किया गया है। कुछ बकरी व्यापारी …
कानपुर। मंगलवार को घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर स्थित ग्राम रूपनगर के पास बाइक सवार को बचाने में तेज रफ्तार पिकप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में पिकअप पर सवार दर्जन भर लोग घायल हो गए। जिनको सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया गया। जहां से छह को कानपुर रेफर किया गया है।
कुछ बकरी व्यापारी खजुहा (फतेहपुर) से एक पिकप पर सवार होकर कालपी (जालौन) जा रहे थे। जैसे ही पिकप घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के मुगल रोड पर स्थित रूपनगर गांव के सामने पहुंची। तभी, बाइक सवार को बचाने में अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई।
हादसे में बकरी बेचने कालपी जा रहे पिकअप में सवार खजुहा कस्बा निवासी 15 वर्षीय शीलू , 20 वर्षीय विमलेश, रोटी गांव निवासी 35 वर्षीय गंगा प्रसाद, 45 वर्षीय रमेश, फतेहपुर के मलवा निवासी 45 वर्षीय शिवकुमार, घाटमपुर निवासी 25 वर्षीय सलमान, 45 वर्षीय युनुस, 7 वर्षीय छोटू, स्योदी गांव निवासी 35 वर्षीय शिवस्वरूप और 13 वर्षीय शिवम समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस घायलों को घाटमपुर सीएचसी लेकर आई। जहां प्राथमिक उपचार कर विमलेश, गंगा प्रसाद, रमेश, शिवकुमार और शिव स्वरूप को गंभीर हालत में हैलट रेफर कर दिया गया। जहां सभी की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
यह भी पढ़ें:-जौनपुर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से टेम्पो सवार तीन लोगों की मौत
