बरेली: कंपनी के नाम से बेच रहा था नकली सामान, आरोपी के खिलाफ दर्ज किया कॉपी राइट एक्ट
अमृत विचार, बरेली। मॉडल टाउन का एक कारोबारी सिविल लाइंस स्थित दुकान से एरोलाइट कंपनी के नाम से नकली सामान बेच रहा था। कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस के टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई …
अमृत विचार, बरेली। मॉडल टाउन का एक कारोबारी सिविल लाइंस स्थित दुकान से एरोलाइट कंपनी के नाम से नकली सामान बेच रहा था। कंपनी के अधिकारियों के साथ पुलिस के टीम ने दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ कॉपी राइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
कंपनी के अधिकारी तौकीर मियां को जानकारी मिली थी कि बरेली के चौपुला पर उनकी कंपनी के नाम से नकली सामान बनाकर बेचे जा रहे हैं। वह सोमवार को टीम के साथ चौपुला रोड स्थित गुड लक और गुडविल इलेक्ट्रॉनिक दुकानों पर पहुंचे। वहां एरोलाइट कंपनी के नाम से पैकिंग में अधेसिव ट्यूब और प्लास्टर बेचा जा रहा था।
सामान की पैकिंग बिल्कुल कंपनी की पैकिंग की तरह थी। कंपनी के लोगों ने एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर ट्रेनी सीओ हर्ष मोदी के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और करीब डेढ़ सौ से ज्यादा ट्यूब आदि सामान बरामद किया। इंस्पेक्टर कोतवाली हिमांशु निगम ने बताया कि मॉडल टाउन के कारोबारी रविंद्र सिंह बग्गा के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: खेलते-खेलते गर्म पानी में गिरी तीन साल की बच्ची, हालत नाजुक
