इटावा : प्रेमी युगल ने ट्रेन से कट कर दी जान, प्रेम प्रसंग का एंगल मान रही पुलिस
इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रामनगर रेलवे फाटक के पास एक प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानकर तफ्तीश कर रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह एक प्रेमी …
इटावा, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के इटावा में दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर रामनगर रेलवे फाटक के पास एक प्रेमी युगल ने मंगलवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा मानकर तफ्तीश कर रही है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आज सुबह एक प्रेमी युगल जोड़े ने कानपुर से दिल्ली की ओर जा रही सुपर फास्ट हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी है। ट्रेन के आगे कूदने से युवक युवती की मौत हो गई। शव क्षत-विक्षत हो जाने से उनकी शिनाख्त शाम को हो सकी।
उन्होने बताया कि युवक की पहचान विमल राजपूत निवासी चौगान थाना सिविल लाइन व युवती मानसी निवासी पटेल नगर लौहन्ना चौराहा सिविल लाइन के रूप में शिनाख़्त हो सकी। राजकीय रेलवे पुलिस के इंस्पेक्टर नौशाद आलम ने बताया कि मृतक युवक की उम्र 21 व युवती की उम्र करीब 17 वर्ष है।
वही युवक के मित्र ने बताया विमल बी फार्मा का प्रथम वर्ष का छात्र है जोकि चौधरी सुघर सिंह कॉलेज में पढ़ता था। युवती इंटरमीडिएट की छात्रा थी। दोनों में दोस्ती थी। रात करीब दो बजे विमल अपनी बाइक लेकर निकला था। जिसकी बाइक रेलवे स्टेशन स्टैंड पर खड़ी मिली है।
यह भी पढ़ें –कॉलेज छात्रा की खुदकुशी के मामले को लेकर विधानसभा से सड़क तक कोहराम
