बरेली: दिल्ली जा रही महिला अधिवक्ता से टीटीई ने की छेड़छाड़
अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर तैनात एक टीटीई पर महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्लेटफार्म नंबर-2 पर महिला अधिवक्ता को ट्रेन में सीट दिलवाने के बहाने टीईटी ने छेड़छाड़ की। मामला जीआरपी तक पहुंचा तो आरोपी टीटीई ने महिला से न सिर्फ माफी मांगी बल्कि उसके पैर …
अमृत विचार, बरेली। जंक्शन पर तैनात एक टीटीई पर महिला अधिवक्ता के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। आरोप है कि प्लेटफार्म नंबर-2 पर महिला अधिवक्ता को ट्रेन में सीट दिलवाने के बहाने टीईटी ने छेड़छाड़ की। मामला जीआरपी तक पहुंचा तो आरोपी टीटीई ने महिला से न सिर्फ माफी मांगी बल्कि उसके पैर तक पकड़ लिए। तो दोनाें के बीच समझौता करा दिया गया। महिला ने स्टेशन मास्टर कार्यालय की शिकायत पुस्तिका में भी शिकायत दर्ज कराई।
रेल सूत्रों की माने तो महिला अधिवक्ता के पास सामान्य टिकट था और वह काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस से बरेली से दिल्ली जाना चाहती थीं। आरोपी टीटीई ने उसे ट्रेन में सीट दिलवाने की बात कही। महिला अधिवक्ता का आरोप है कि प्लेटफार्म पर ट्रेन आई तो ट्रेन में चढ़ते समय टीटीई ने उसे गलत तरीके से छुआ। टीटीई की इस हरकत के बाद महिला ने काफी हंगामा किया। स्टेशन मास्टर कार्यालय आकर शिकायत पुस्तिका में अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके अलावा आरोपी टीटीई के खिलाफ जीआरपी थाने में भी तहरीर दी। थाने पहुंचकर आरोपी टीटीई महिला के पैरों पर गिर गया। लोकलाज और बीवी बच्चों की दुहाई देने लगा। जिस पर महिला अधिवक्ता का कलेजा पसीज गया। बाद में आरोपी ने लिखित में माफीनामा भी दिया। तब जाकर मामला शांत हुआ। गंभीर बात यह है कि टीटीई के खिलाफ पूर्व में भी एक महिला यात्री ने छेड़छाड़ की शिकायत की थी। इसके अलावा एक पुलिसकर्मी से मारपीट का मामला बरेली जंक्शन जीआरपी थाने में दर्ज हुआ था।
ध्रुव कुमार, प्रभारी निरीक्षक जीआरपी-
महिला अधिवक्ता द्वारा टीटीई के खिलाफ शिकायत की गई थी। लेकिन बाद में लिखित माफीनामा देने के बाद महिला अधिवक्ता ने अपनी शिकायत वापस ले ली। दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया गया है।
ये भी पढ़ें- बरेली: कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने किया पौधारोपण, लोगों से की पौधे लगाने की अपील
