कानपुर हिंसा में हुआ बड़ा खुलासा, बिल्डर वसी ने पूछताछ में खोले कई राज
कानपुर। प्रदेश में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर शहर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क हिलके में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। क्राउड फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बिल्डर हाजी वसी ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं। सूत्रों की मानें तो आरोपी वसी ने …
कानपुर। प्रदेश में 3 जून को जुमे की नमाज के बाद कानपुर शहर के बेकनगंज थाना क्षेत्र के नई सड़क हिलके में हुई हिंसा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। क्राउड फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार बिल्डर हाजी वसी ने पुलिस की पूछताछ में कई राज खोले हैं।
सूत्रों की मानें तो आरोपी वसी ने कुबूल किया है कि हिंसा की पूरी साजिश चंद्रेश्वर हाता को खाली कराने के लिए ही रची गई थी। इसके लिए उसने हिंसा के मास्टरमाइंड हयात जफर हाशमी को एक करोड़ रुपये दिए थे। एडवांस के तौर पर हाशमी को 10 लाख रुपये भी दिए गए थे।
बता दें कि जहां हिंसा भड़की थी, वहीं पर चंद्रेश्वर हाता है, जहां हिंदू परिवार रहते हैं। साजिश यह थी कि हिंसा के बहाने चद्रेश्वर हाता को खाली करवा लिया जाए।
14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया वसी
सूत्रों के मुताबिक बिल्डर वसी ने यह भी खुलासे किए हैं कि जमीन कब्जाने के मामले में उसे कई रसूखदारों की भी मदद मिली है। अब पुलिस के रडार पर भी सभी आने वाले हैं।
मंगलवार को कानपुर पुलिस ने हाजी वसी को लखनऊ से गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पढ़ें-नूपुर शर्मा के बारे में भड़काऊ टिप्पणी करने वाला अजमेर दरगाह का खादिम गिरफ्तार
