कानपुर: तीन तलाक पर सपा विधायक के भाई पर हुई FIR दर्ज, खाईं नशीली गोलियां
कानपुर। सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर में मची कलह उनके भाई के ससुर के बयान के बाद और तेज हो गयी। तीन तलाक़ कहकर बीवी को छोड़ने वाले विधायक के भाई फरहान सोलंकी पर एफआईआर होने पर उसने नींद की गोलियां खा लीं और अस्पताल में भर्ती हो गया। उसकी पत्नी अमरीन फातिमा की …
कानपुर। सपा विधायक इरफान सोलंकी के घर में मची कलह उनके भाई के ससुर के बयान के बाद और तेज हो गयी। तीन तलाक़ कहकर बीवी को छोड़ने वाले विधायक के भाई फरहान सोलंकी पर एफआईआर होने पर उसने नींद की गोलियां खा लीं और अस्पताल में भर्ती हो गया। उसकी पत्नी अमरीन फातिमा की एफआईआर बमुश्किल दर्ज हो पाई थी।
फरहान से छोटे भाई इमरान सोलंकी ने फरहान के ससुर पर ढाई करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है लेकिन फरहान के ससुर जावेद आलम और उसकी पत्नी अमरीन फातिमा का साफ तौर पर कहना है कि कोई ऐसी मांग नहीं की गई है। फरहान और इमरान महज ड्रामा कर रहे हैं। ऐसा पहले भी दबाव बनाने के चलते किया जा चुका है।
अमरीन को शादी के बाद से ही बेल्टों से बुरी तरह मारापीटा जाता था लेकिन मामले को दबाये रखा गया। जावेद आलम ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है और कहा है पिछले ढाई साल से वह अपनी बेटी को अपने घर पर रखे हुए हैं ऐसे में उन्हें इंसाफ चाहिए। उन्होंने फरहान से फ़ोन में बात के दौरान केवल इतना कहा है कि उन्हें बच्चों का हक़ चाहिए।
पढ़ें-कानपुर : सपा विधायक इरफान सोलंकी के भाई ने खाई नींद की गोलियां, बिगड़ी हालत
