उन्नाव: सोशल मीडिया पर अभद्र राजनीतिक और धार्मिक पोस्ट करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

उन्नाव। मौरावां थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पर अभद्र राजनीतिक व धार्मिक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभिषेक कुमार त्रिवेदी पुत्र सधौला प्रसाद त्रिवेदी निवासी नेहरू नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट द्वारा …

उन्नाव। मौरावां थाना पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर पर अभद्र राजनीतिक व धार्मिक पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस बल द्वारा थाना क्षेत्र में गश्त की जा रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि अभिषेक कुमार त्रिवेदी पुत्र सधौला प्रसाद त्रिवेदी निवासी नेहरू नगर शुक्लागंज थाना गंगाघाट द्वारा अपने फेसबुक आईडी से राजैनितक, धार्मिक तथा अश्लील भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट की गयी है।

जिस सम्बन्ध मे साइबर सेल की मदद से गहनता पूर्वक जाँच की गयी तो घटना सत्य पायी गयी। जिसके आधार पर थाना मौरावां पर मु0अ0सं0 291/2022 धारा 295/298/505 आईपीसी व 67 आईटी एक्ट बनाम अभिषेक कुमार त्रिवेदी पंजीकृत कराया गया।

आज सुबह प्रभारी निरीक्षक अमरनाथ यादव व उप निरीक्षक विनोद कुमार मय हमराह फोर्स द्वारा अभियुक्त अभिषेक त्रिवेदी को घर के सामने ग्राम मुरैता से गिरफ्तार किया गया।

पढ़ें-बहराइच: युवती का अपहरण कर आरोपी ने किया दुष्कर्म, अभियुक्त गिरफ्तार

संबंधित समाचार