प्रयागराज: गायब युवती का नहीं लगा पता, कोर्ट ने पुलिस को दिया आखिरी मौका
प्रयागराज। यूपी में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फतेहपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र की गायब युवती का पता लगाने का पुलिस को एक और मौकै दिया है। गायब युवती के मामले को लेकर कोर्ट ने कहा- गायब युवती की तलाश कर उसे कोर्ट में पेश किया जाए। बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान प्रयागराज …
प्रयागराज। यूपी में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने फतेहपुर के थाना कल्याणपुर क्षेत्र की गायब युवती का पता लगाने का पुलिस को एक और मौकै दिया है। गायब युवती के मामले को लेकर कोर्ट ने कहा- गायब युवती की तलाश कर उसे कोर्ट में पेश किया जाए।
बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान प्रयागराज के आईजी, सीओ जफरगंज सहित कई अन्य पुलिस अफसर कोर्ट में हाजिर थे। कोर्ट ने पुलिस अफसरों पर नाराजगी जताई और कहा कि क्यों न मामले को सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया जाए?
कोर्ट ने एसपी फतेहपुर के हलफनामे पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि पुलिस अधिकारी मामले को सात लाख रुपये में समझौता कराकर रफा-दफा करना चाहते हैं। पुलिस का यह भी मानना है कि युवती प्रतिवादी के साथ है। इसके बावजूद, पुलिस उसे ढूंढ नहीं पा रही है। युवती का पता लगाने के लिए पुलिस गुजरात तक जा चुकी है।
मामले को लेकर सरकारी अधिवक्ता ने एक और मौका देने की मांग की। बता दें कि याचिका की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी। कोर्ट ने सुनवाई के समय आईजी प्रयागराज और फतेहपुर के पुलिस अधिकारियों को अगली सुनवाई पर हाजिर होने का निर्देश दिया है। जस्टिस गौतम चौधरी की एकलपीठ ने कलावती और अन्य की बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया है।
पुलिस और आयोग पर केस न दर्ज करने का आरोप कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस अफसरों की अलग-अलग कहानियों पर भी नाराजगी जताई। मामले में याची की ओर से अपनी बेटी के गायब होने का आरोप प्रतिवादियों पर लगाया गया है। उसने कहा है कि पुलिस अधिकारी और एसटीएससी आयोग तक शिकायत करने के बावजूद उसकी एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसलिए उसने मजबूर होकर यह याचिका दाखिल की है।
पढ़ें-उन्नाव: पूर्व राज्यमंत्री का बेटा ही निकला दो माह से गायब युवती का हत्यारा
