बहराइच: मेडिकल स्टोर से दो लाख नकदी की चोरी, सीसीटीवी भी ले गए चोर
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने कैश काउंटर से बिक्री का दो लाख रुपए नकदी चुरा लिया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चुराया। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फखरपुर …
बहराइच। लखनऊ बहराइच मार्ग पर स्थित एक मेडिकल स्टोर के शटर का ताला तोड़कर चोर अंदर घुसे। चोरों ने कैश काउंटर से बिक्री का दो लाख रुपए नकदी चुरा लिया। साथ ही दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी चुराया। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के मदन कोठी निवासी अल्ताफ हुसैन मेडिकल स्टोर का संचालन लखनऊ बहराइच मार्ग स्थित मदन कोठी बाजार में करते हैं। प्रतिदिन की तरह मंगलवार रात 10बजे अल्ताफ दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान में प्रवेश किया। इसके बाद दुकान के कैश काउंटर में रखी दो लाख रुपए नकदी को कब्जे में लिया। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर कब्जे में लिया। इसके बाद सभी फरार हो गए। सुबह दुकान पहुंचे अल्ताफ ने ताला टूटा देखा। इस पर थाने में सूचना दी।

थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने पुलिस को भेजा।।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
