अयोध्या: विधायक और प्रमुख ने ब्लॉक परिसर में किया पौधरोपण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। हरियाली अभियान के तहत बुधवार को पूराबाजार ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृक्षों से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हमें जीवन मिलता है। इसलिए वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संतुलन को कायम रखना …

अयोध्या। हरियाली अभियान के तहत बुधवार को पूराबाजार ब्लाक परिसर में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शिवेन्द्र सिंह ने पौधरोपण किया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि वृक्षों से ऑक्सीजन मिलती है, जिससे हमें जीवन मिलता है। इसलिए वृक्ष लगाकर पर्यावरण के संतुलन को कायम रखना होगा। उन्होंने कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ प्रत्येक गांव में अमृत जलाशय का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे जल की समस्या हल हो सके।

विधायक ने कहा बरसात से पहले प्रत्येक गांव से निकलने वाले नालों को साफ कराया जा रहा है। जिससे गांव में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो।

ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्री सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सभी योजनाएं फलीभूत हो रही है, जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। इस मौके पर शिव कुमार यादव, बाल कृष्ण सिंह सहित दर्जनों गांव के प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य रहे।

पढ़ें-लखनऊ : राज्यपाल ने पौधरोपण कर दिया संदेश, बोलीं – हर नागरिक लगाए पांच पौधे

संबंधित समाचार