अमरोहा: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला इकलौते पुत्र का शव, तीन लोगों पर लगा हत्या आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/आदमपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी नरेश पुत्र महिलाल 19 का शव पड़ोसी बदन सिंह व कोमल के खेत में लटका हुआ था। ग्रामीणों …

अमरोहा/आदमपुर, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पिता ने तीन लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।

थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव हाजीपुर निवासी नरेश पुत्र महिलाल 19 का शव पड़ोसी बदन सिंह व कोमल के खेत में लटका हुआ था। ग्रामीणों ने जब शव को लटका हुआ देखा तो परिजनों को सूचना दी। रोते बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गये तथा ग्रामीणों की मदद से पेड़ से शव को नीचे उतार लिया।

नरेश के पिता महिपाल का आरोप है कि गांव के 3 लोग सुबह उसके इकलौते बेटे नरेश को अनूपशहर कहकर घर से बुलाकर ले गये थे। लेकिन उन्होंने उसके पुत्र की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी। महिपाल की एक बेटी है, जबकि नरेश इकलौता पुत्र था। इकलौते पुत्र की मौत होने से घर में कोहराम मचा हुआ है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार