संभल : पिता को मारने आए बदमाशों ने बेटी को गोली से उड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में जमीन के विवाद को लेकर पिता की हत्या करने आए बदमाशों ने धोखे से बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रहे माता-पिता की आंख खुली तो उन्होंने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। किशोरी …

संभल, अमृत विचार। रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव में जमीन के विवाद को लेकर पिता की हत्या करने आए बदमाशों ने धोखे से बेटी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। गोली की आवाज सुनकर पास में सो रहे माता-पिता की आंख खुली तो उन्होंने पुलिस को फोन करके घटना की सूचना दी। किशोरी के पिता ने निकटवर्ती गांव के प्रधान के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

मंगलवार की रात रानीगंज गांव निवासी लोकेश उर्फ भोला परिवार के साथ रोज की तरह घर के आंगन में सोया था। बीती रात लोकेश की चारपाई पर उसकी बेटी 14 वर्षीय भावना उर्फ काजल सो गई। रात लगभग ढाई बजे गोली चलने की आवाज सुन लोकेश और उसकी पत्नी की आंख खुली तो देखा कि भावना के गोली लगी है। लोकेश ने पुलिस को घटना की सूचना दी। कुछ ही देर में 112 और रजपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोकेश ने पुलिस को बताया कि जिस चारपाई पर भावना को गोली लगी है ,उस पर रोज वही सोता था। हत्यारे उसकी हत्या करने आए थे, उन्होंने धोखे में उसकी बेटी को गोली मार दी। लोकेश ने हत्या के पीछे निकटवर्ती गांव शहाजनाबाद के मौजूदा प्रधान उमेश पुत्र मुकेश का हाथ बताया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर प्रधान उमेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव रानीगंज के लोकेश की बेटी की गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस ने किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी को पकड़कर जेल भेजा जाएगा। -चक्रेश मिश्रा, एसपी संभल

ये भी पढ़ें:- गोंडा : पहचान छुपा कर युवती से दो साल तक दुष्कर्म करता रहा दारोगा, लव जिहाद का है मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज