अयोध्या : अवध विवि में कुलपति बनने को आवेदन की आज अंतिम तिथि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का कुलपति बनने के लिए सबसे अधिक आवेदन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पहुंचे हैं। चयन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी गुरुवार को समाप्त हो जाएगी। खबर है कि इस बार विश्वविद्यालय की बागडोर किसी महिला के हाथ में दी जाए। सूत्रों के अनुसार …

अयोध्या, अमृत विचार। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय का कुलपति बनने के लिए सबसे अधिक आवेदन बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से पहुंचे हैं। चयन के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी गुरुवार को समाप्त हो जाएगी। खबर है कि इस बार विश्वविद्यालय की बागडोर किसी महिला के हाथ में दी जाए।

सूत्रों के अनुसार गोरखपुर, आगरा, लखनऊ विश्वविद्यालयों के साथ अवध विश्वविद्यालय के शिक्षकों ने भी आवेदन किया है और उत्तर प्रदेश के बाहर से भी काफी संख्या में आवेदन राजभवन आए हैं। चर्चा मध्य प्रदेश के एक विश्वविद्यालय की महिला कुलपति की सबसे ज्यादा है।

मालूम हो कि बनारस से ही प्रोफेसर रविशंकर सिंह की नियुक्ति सन 2020 में अवध विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में हुई। शुरू में तो कुछ दिन सब ठीक-ठाक चला, लेकिन उसके बाद कुलपति के सबसे विश्वस्त ओएसडी शैलेंद्र सिंह पटेल ने भ्रष्टाचार, अवैध नियुक्तियों, जातिवाद का ऐसा ताना-बाना बुना की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने कार्यकाल समाप्त होने के एक वर्ष पूर्व ही रवि शंकर से इस्तीफा ले लिया।

इस्तीफे के बाद राजभवन ने अवध विश्वविद्यालय कुलपति पद चयन के लिए आवेदन करने की विज्ञप्ति जारी कर दिया था, जिसकी अंतिम तिथि 7 जुलाई है। कुलपति बनने के लिए सैकड़ो की संख्या में आवेदन राजभवन आए हैं।

यह भी पढ़ें –अयोध्या: अवध विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन

संबंधित समाचार