गोरखपुर : चिलम न देने पर गला कसकर कर दी दोस्त की हत्या, एक गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर, अमृत विचार। राजघाट थानाक्षेत्र के अमरूद बगिया में बीते सोमवार की देर शाम गांजा पीने के दौरान चिलम की साफी न देने पर दोस्तों ने ही दोस्त की गला कसकर हत्या कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को इस प्रकरण में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मुखबिर की …

गोरखपुर, अमृत विचार। राजघाट थानाक्षेत्र के अमरूद बगिया में बीते सोमवार की देर शाम गांजा पीने के दौरान चिलम की साफी न देने पर दोस्तों ने ही दोस्त की गला कसकर हत्या कर दिया। पुलिस ने मंगलवार को इस प्रकरण में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर मुखबिर की सूचना पर आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। जिसके निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा व मृतक का चिलम बरामद किया गया।

जानकारी के मुताबिक मृतक हरिओम पुत्र नन्द किशोर भारती निवासी जंगल एकला नम्बर 2 थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर सोमवार शाम अमरूदबाग चकरा अव्वल नशा करने आया था एवं रात 7-8 बजे के बीच हरिओम गांजा पीने के लिए अमरुद बाग चकरा अव्वल में था।

जहां पर उसके दो साथी सनी उर्फ सन्नी पुत्र अशोक साहनी तथा विकास उर्फ राम चेलु पुत्र स्वर्गीय कुमार निषाद निवासीगण अमरूदबाग चकरा अव्वल थाना राजघाट भी हरिओम के साथ गांजा पी रहे थे।इस बीच सन्नी,विकास का चिलम टूट गया और वे हरिओम से चिलम की साफी मांगने लगे।हरि ओम के द्वारा चिलम की साफी ना देने की बात को लेकर तीनों आपस में लड़ने झगड़ने लगे। क्योंकि हरिओम अत्यधिक नशे में था, इसलिए सनी उर्फ सन्नी एवं विकास उर्फ रामचेलू ने मिलकर गमछे से गला कसकर हरिओम की हत्या कर दी और फरार हो गए। आज सनी को मुखबिर की निशानदेही गिरफ्तार कर आलाकत्ल गमछा पीले रंग का एवं मृतक की चिलम बरामद किया गया ।

यह भी पढ़ें –गोरखपुर : साजिश कर की गयी थी दारोगा के बेटे की हत्या, मामले में एक और गिरफ्तार

संबंधित समाचार