गोरखपुर : बीएड प्रवेश परीक्षा में एबीवीपी ने निभाई जिम्मेदारी, अभ्यर्थियों की मदद को आये आगे
गोरखपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों की हर संभव सहायता की। इस बारे में एबीवीपी विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद …
गोरखपुर, अमृत विचार। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने आज आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाई। कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्विद्यालय में बीएड प्रवेश परीक्षा देने आये अभ्यर्थियों की हर संभव सहायता की।
इस बारे में एबीवीपी विश्विद्यालय इकाई अध्यक्ष पीयूष मिश्रा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो शिक्षा क्षेत्र के साथ-साथ समाज क्षेत्र में तथा विद्यार्थियों के हित मे सदैव कार्य करता है। इसी क्रम में आज एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा सुदूर क्षेत्रों से आये हुए बी०एड० प्रवेश परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुचाने के साथ-साथ हर संभव सहायता प्रदान की गयी।
इस अवसर पर एबीवीपी गोरखपुर महानगर संगठन मंत्री अभिनव, विश्विद्यालय संगठन मंत्री उत्कर्ष मिश्र, शुभम दुबे, अर्पित कसौधन, प्रिंस तिवारी सहित महानगर व विश्विद्यालय इकाई के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें –सुल्तानपुर: नाराज छात्रों ने एबीवीपी पदाधिकारियों के साथ घेरा डीएम कार्यालय
