बरेली: 24 घंटों में 20 फीसदी हुई पौधरोपण की जियो टैगिंग
अमृत विचार, बरेली। वन महोत्सव के तहत वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। 4 जुलाई को उठान कर पौधों को रोपित किया जा चुका है। जिले में करीब 43 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 24 घंटों में 20 फीसदी पौधों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। सबसे …
अमृत विचार, बरेली। वन महोत्सव के तहत वृहद पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। 4 जुलाई को उठान कर पौधों को रोपित किया जा चुका है। जिले में करीब 43 लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 24 घंटों में 20 फीसदी पौधों की जियो टैगिंग की जा चुकी है। सबसे ज्यादा भुता ब्लॉक में 57 फीसदी जियो टैगिंग की गई है। सबसे कम नवाबगंज ब्लॉक में पांच फीसदी जियो टैगिंग की गई है। डीसी मनरेगा गंगाराम ने बताया कि ब्लॉक वार प्रतिदिन की जियो टैगिंग की मॉनीटरिंग की जा रही है।
ब्लॉक – ग्राम पंचायत – स्थल – प्रतिशत
भुता – 92 – 317 – 57
रामनगर – 59 – 176 – 39
फरीदपुर – 78 – 114 – 24
रिछा – 73 – 106 – 24
बिथरी चैनपुर – 74 – 77 – 23
मझगवां – 87 – 97 – 22
बहेड़ी – 108 – 148 – 22
शेरगढ़ – 89 – 108 – 20
भोजीपुरा – 77 – 115 – 17
मीरगंज – 67 – 118 – 16
क्यारा – 44 – 33 – 12
फतेहगंज पश्चिमी – 67 – 56 – 12
भदपुरा – 79 – 55 – 11
आलमपुर जाफराबाद – 92 – 57 – 9
नवाबगंज – 107 – 35 – 5
कुल – 1193 – 1612 – 20
ये भी पढ़ें- बरेली: आगामी त्योहारों के मद्देनजर एसपी सिटी ने तैयारियों का लिया जायजा
