मुरादाबाद: दागी छवि वाले जबरिया होंगे रिटायर, मुख्य सचिव ने सभी विभागों में जारी किए आदेश
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के आदेश से जिले के सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों में खलबली है। सरकारी सेवाओं में दक्षता बनाए रखने के लिए 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों, अधिकारियों की कुंडली तैयारी कर 31 जुलाई तक रिपोर्ट भेजनी है। इस आदेश से दागी अधिकारी व कर्मचारी चिंता …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र के आदेश से जिले के सभी विभागों में अधिकारियों, कर्मचारियों में खलबली है। सरकारी सेवाओं में दक्षता बनाए रखने के लिए 50 वर्ष से ऊपर के कर्मचारियों, अधिकारियों की कुंडली तैयारी कर 31 जुलाई तक रिपोर्ट भेजनी है। इस आदेश से दागी अधिकारी व कर्मचारी चिंता में पड़ गए हैं।
सरकारी विभागों में दक्षता सुनिश्चित करने के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्ति के लिए एक बार विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट मांगी गई है। मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र के इस आदेश से हर विभाग में खलबली मची है, क्योंकि इसमें 50 वर्ष के ऊपर के अधिकारियों और कर्मचारियों की कुंडली तैयार कर सूचीबद्ध करना है जो दक्षता के मानक पर खरे नहीं उतर रहे हैं। 50 वर्ष से ऊपर वाले दागी अधिकारी, कर्मचारियों की इस सूची के आधार पर जबरिया रिटायर भी कर दिया जाएगा। इसको देखते हुए अब अपनी सेवा पत्रावली दुरुस्त करने में ऐसे अधिकारी और कर्मचारी गोटी फिट करने के लिए हर तिकड़म लगाने में जुट गए हैं। वह विभागाध्यक्षों की गणेश परिक्रमा भी करेंगे।
इसको देखते हुए सूची ऐसे विश्वासपत्र से बनवाने की पहल अधिकारी कर रहे हैं जो गोपनीय सूचनाओं को लीक न करे। नगर निगम, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, खाद्य विभाग, कलेक्ट्रेट के विभिन्न विभागों में मुख्य सचिव के आदेश के पालन में सूची भेजने के लिए आदेश से चिंता बढ़ी है। जो भी दागी हैं, वह मनुहार करने में जुटने लगे हैं।
ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : डाकघरों से लीजिए गंगोत्री का जल
